HomeUTTAR PRADESHमेगा ई-ऑक्शन के जरिए बड़े स्तर पर इंडस्ट्रियल व कॉमर्शियल प्लॉट्स के...

मेगा ई-ऑक्शन के जरिए बड़े स्तर पर इंडस्ट्रियल व कॉमर्शियल प्लॉट्स के आवंटन का मार्ग प्रशस्त करेगी योगी सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने और प्रदेश में औद्योगिक व व्यवसायिक गतिविधियों को गति देने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) सितंबर महीने में मेगा ई-ऑक्शन (E-Auction) का आयोजन करने जा रही है। सीएम योगी के विजन अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने 15 जिलों में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन व 8 जिलों में व्यवसायिक भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस क्रम में, 4 सितंबर को आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है जबकि मेगा ई-ऑक्शन (E-Auction)  को 13 सितंबर को ऑनलाइन लिंक के जरिए पूरा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रक्रिया के अंतर्गत जिन 8 जिलों में कॉमर्शियल प्लॉट्स की आवंटन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा उसमें अमेठी, बरेली, बाराबंकी, जालौन, मुरादाबाद, मथुरा, व प्रयागराज प्रमुख हैं। वहीं, मेगा ई-ऑक्शन (E-Auction)  के जरिए अमेठी, अमरोहा, बांदा, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, कानपुर देहात, मथुरा, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, संभल, शाहजहांपुर, उन्नाव, सहारनपुर व वाराणसी प्रमुख हैं। इस प्रक्रिया में दोनों ही केटेगरीज के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के प्लॉट्स नीलामी के लिए उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर, इस मेगा ई-ऑक्शन के जरिए 107 औद्योगिक व व्यवसायिक भूखंडों के आवंटन का मार्ग सुनिश्चित हो सकेगा।

145 स्क्वेयर मीटर से लेकर 19,769.48 स्क्वेयर मीटर के प्लॉट हैं उपलब्ध

यूपीसीडा द्वारा आयोजित कराए जा रहे मेगा ई-ऑक्शन (E-Auction)  के जरिए जिन 107 औद्योगिक व व्यवसायिक भूखंडों के आवंटन का मार्ग सुनिश्चित हो रहा है उनमें सबसे छोटा प्लॉट मथुरा के कोसी कोटवन आईआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित है। यह 145 स्क्वेयर मीटर प्रसार क्षेत्र वाला प्लॉट होगा जिसकी रिजर्व प्राइस 5.11 लाख रुपए निर्धारित की गई है। वहीं, ट्रांस गंगा सिटी उन्नाव में 19,769.48 स्क्वेयर मीटर के प्रसार क्षेत्र वाले प्लॉट की रिजर्व प्राइस 44.91 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इस मेगा ई-ऑक्शन के जरिए सामान्य इंडस्ट्रियल प्लॉट्स, कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स, दुकानें, प्रिमाइसेस यूज, बैंक्वेट हॉल व होटल जैसी सुविधाओं का विकास हो सकेगा।

कई औद्योगिक क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की विकास प्रक्रियाओं को बढ़ा रहा यूपीसीडा

इसी प्रकार, उन्नाव के ट्रांस गंगा सिटी में रोड, ड्रेन, कल्वर्ट व साइकिल ट्रैक के निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने जा रही है। अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन 3.0 के अंतर्गत भी यूपीसीडा द्वारा विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसमें 33/11 केवी पावर फीडर की लाइन व 33/11 (1×10 एमवीए) के सब स्टेशन की गाजियाबाद के टीडीएस सिटी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापना की प्रक्रिया को भी गति दी जा रही है।

E-auction,Lucknow News,,Yogi News

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read