HomeUTTARAKHANDकृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार भेंट की

नई दिल्ली:  प्रदेश की कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा पीएमएफएमई योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 तक उत्तराखण्ड राज्य में 1591 इकाई स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजनान्तर्गत लगभग 52 करोड़ के निवेश से 707 सूक्ष्म खाद्य उद्यमों के ऋण स्वीकृत हो चुके हैं। इन इकाईयों से लगभग 3000 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएमएफएमई योजनान्तर्गत प्रमोशन गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए डीआरपी के लम्बित देयकों का यथाशीघ्र भुगतान करते हुए योजना की प्रगति में तीव्रता लाने हेतु भारत सरकार के पोर्टल पर आ रही समस्याओं का निराकरण किया जा चुका है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री से पीएमएफएमई योजनान्तर्गत प्रमोशन गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं डी०आर०पी० के लम्बित देयकों के भुगतान हेतु भारत सरकार से शतप्रतिशत केन्द्रांश की धनराशि शीघ्र अवमुक्त कराने का अनुरोध किया। ताकि योजनान्तर्गत निर्धारित लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति सम्भव हो सके। जिसपर केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सकारात्मक आश्वासन देते शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को उत्तराखंड के जैविक उत्पादों से निर्मित किट और रेशम से निर्मित शॉल भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड का दौरा करने और नवनिर्मित पीएमएफएमई स्टोर के लोकार्पण का अनुरोध किया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read