HomeUTTARAKHANDनई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से भेंट करते कृषि मंत्री...

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

नई दिल्ली: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से शिष्टाचार भेंटकर उन्हे पुनः केंद्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड की परंपरागत मण्डुवा फसल हेतु निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अन्य मिलेट फसले यथा-कौणी, चीना, कोदो, कुटकी को भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत अन्तःग्रहण किये जाने हेतु तीन वर्ष तक अनुमति प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को चार धाम यात्रा का भी आमंत्रण भी दिया। इस दौरान कई कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया में जारी बयान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित ही इस प्रयास से उत्पाद बढ़ेगा और उत्पादन बढ़ने से किसान मजबूत होने के साथ ही कृषकों को आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा भी भेंट किया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read