HomeUTTAR PRADESHUP विधानसभा में कोडीन सिरप तस्करी पर होगी बहस, CM योगी का...

UP विधानसभा में कोडीन सिरप तस्करी पर होगी बहस, CM योगी का सपा पर निशाना, बोले


CM Yogi On Codeine Syrup Case: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सपा को माफियाओं का पुराना साथी बताते हुए कहा कि हर माफिया के तार सपा से जुड़े रहे हैं। दरअसल, यह बयान यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ठीक पहले मीडिया से बातचीत के दौरान आया, जहां CM योगी ने मामले की जांच में गिरफ्तार आरोपियों के सपा से संबंध होने का दावा किया। साथ ही, उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे पर खुली चर्चा के लिए तैयार होने की बात कही। 


सपा और माफियाओं का पुराना नाता – CM योगी


बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सपा और माफियाओं का नाता पुराना है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में पकड़े गए अभियुक्तों के संबंध सपा से जुड़े पाए गए हैं और आगे की जांच में और नाम सामने आएंगे। सीएम ने सपा की आलोचना करते हुए इसे ‘धूल चेहरे पर होने और आईना साफ करने’ जैसा बताया, यानी पार्टी खुद की कमियों को नजरअंदाज कर दूसरों पर आरोप लगा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘हर माफिया के संबंध समाजवादी पार्टी से रहे हैं’ और यह किसी से छिपी नहीं है। CM योगी ने दावा किया कि पैसे के लेन-देन के सबूत भी जांच में मिले हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच रिपोर्ट आने पर सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।


क्या है कोडीन सिरप तस्करी का मामला?


मालूम हो कि यह मामला कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध दुरुपयोग और तस्करी से जुड़ा है, जो एक नशीला पदार्थ है और सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा आवंटित कोटे के दायरे में आता है। जिसके बाद शिकायतें मिलीं कि कई स्थानों पर जहरीले कफ सिरप बेचे जा रहे हैं और इसका इस्तेमाल नशे के रूप में हो रहा है। जांच करने पर यह रैकेट बड़े स्तर पर सक्रिय पाया गया, जिसमें माफिया नेटवर्क शामिल है। सीएम ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत इसकी जांच हो रही है और यह सिरप गंभीर खांसी के इलाज के लिए है, लेकिन इसका दुरुपयोग युवाओं को नशे की लत लगा रहा है।


योगी सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफएसडीए), यूपी पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संयुक्त अभियान चलाकर कई गिरफ्तारियां की हैं। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत बड़ी मात्रा में सिरप जब्त किया गया, और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास हो रहे हैं। एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है, जो हर पहलू की गहन जांच कर रही है। सीएम ने कहा कि सरकार नशीले पदार्थों के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी, और कार्रवाई जारी रहेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read