HomeUTTAR PRADESHसंघ के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण त्रिपाठी का निधन

संघ के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण त्रिपाठी का निधन

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और पूर्व अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख बाल कृष्ण त्रिपाठी (Balkrishna Tripathi ) का लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। वर्तमान में आपका केंद्र भारती भवन राजेंद्र नगर लखनऊ था। वह (Balkrishna Tripathi ) जिला प्रचारक, विभाग प्रचारक, प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख, काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक, अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक और क्षेत्र के संपर्क प्रमुख रहे।

इसके बाद अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख के दायित्व की घोषणा होने के बाद आपका केंद्र नागपुर हो गया। लंबे समय तक आप नागपुर में ही रहे। हाल ही में आपका केंद्र भारती भवन लखनऊ हुआ था। अंतिम दर्शन के लिए उनके (Balkrishna Tripathi ) पार्थिव देह को भारती भवन राजेंद्र नगर लखनऊ में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार आज (मंगलवार) अपराह्न 3:00 बजे भैरव घाट गंगा तट कानपुर में होगा।

Source Link: संघ के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण त्रिपाठी का निधन

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read