HomeUTTAR PRADESHभाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने संभाला कार्यभार, कहा- संगठन ही शक्ति...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने संभाला कार्यभार, कहा- संगठन ही शक्ति है, विचारधारा ही हमारे प्राण


Bihar News: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरवागी आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह सह अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है, संगठन ही शक्ति है और विचारधारा ही हमारे प्राण हैं। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं।


‎उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि मेरी शिक्षा की शुरुआत ही संघ की पाठशाला से हुई है और मेरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ही ‘मैं ‘ से ‘हम ‘ की यात्रा प्रारंभ हुई। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए वे आगे काम करेंगे। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शक मंडल के मार्गदर्शन से आगे बढूंगा।


‎भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने वरिष्ठ नेताओं और पूर्व अध्यक्षों की चर्चा करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं जैसे शिल्पकारों ने उन्हें रचा है और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने  इस दायित्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जो विश्वास कर दायित्व सौंपा है उसपर वे खरा उतरेंगे। ‎उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि बिहार के वरिष्ठ नेताओं की टीम का सहयोग मिलता रहेगा और राष्ट्रीय नेतृत्व का भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने साफ लहजे में कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि कोई भी कार्यकर्ता उपेक्षित नहीं रहेगा, सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि संगठन और सरकार में समन्वय बनाने का काम किया जाएगा और बिहार को विकसित बिहार बनाने की लक्ष्य बनाकर हम आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे माता जानकी की धरती मिथिला के धर्मस्थलों में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेकर कार्यभार संभालने आये हैं कि वे मिली जिम्मेदारी को कर्तव्यपरायणता से निभा सके।


सम्राट चौधरी ने दी सलाह


‎इस समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नव नियुक्त अध्यक्ष का अभिनन्दन करते हुए उन्हें सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा में दायित्व बदलता है और काम बदलता है और हम सभी श्रेष्ठता से अपने दायित्व को निभाते हुए आगे बढ़ते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अगले तीन साल तक चुनाव नहीं है इस कारण आशा है कि नए अध्यक्ष संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंके प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा देते हुए कहा कि उनके साथ नौ पूर्व अध्यक्ष मार्गदर्शन के लिए खड़े हैं।


‎बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्रीय नेतृत्व कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी रहा है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि इन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के मान, सम्मान और स्वभिमान बढ़ेगा और हम सभी विकसित बिहार के लक्ष्य को पूरा करेंगे।


‎भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अपने 17महीने के कार्यकाल में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के सहयोग मिलने पर आभार जताते हुए कहा कि आज सभी के मेहनत का परिणाम है कि बिहार में एनडीए की प्रचंड बहुमत से फिर से सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि आज नए प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने को लेकर भाजपा के लिए उत्सव, जश्न और खुशी का दिन हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read