spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपहाड़ों पर बर्फ तो मैदानी इलाकों में कोहरे का संकट, शीतलहर से...

पहाड़ों पर बर्फ तो मैदानी इलाकों में कोहरे का संकट, शीतलहर से गिरा पारा…जानें दिल्ली के मौसम का हाल

fok-media-samman-samaroh


Delhi Weather Update: सर्दी का मौसम पूरे देश में अपना असर दिखा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली-NCR में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी एकदम जीरो हो गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। तो वहीं, देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में शीतलहर चल रही है, जबकि हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी है, जो यातायात और दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है।


दिल्ली-NCR में मौसम की हाल


दिल्ली और आसपास के इलाकों में 17से 22दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा छाया रहने की संभावना है। आज का न्यूनतम तापमान 9-11डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि अधिकतम 23-25डिग्री तक पहुंचेगा। रात के समय गलन बढ़ रही है, जिससे पारे में 1-3डिग्री की गिरावट की उम्मीद है। हालांकि, IMD के ताजा अपडेट्स की मानें तो दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17दिसंबर की रात से बादल छाए रह सकते हैं, जो हल्की बूंदाबांदी की संभावना पैदा कर सकता है। NCR में कोहरे के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) और ज्यादा खराब हो रहा है, जिससे सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।


देशभर में शीतलहर का कहर


मालूम हो कि देश के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर चल रही है। IMD ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना, कर्नाटक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर शीतलहर की स्थिति 17और 18दिसंबर को बनी रह सकती है। रात के समय ठंड और गलन बढ़ रही है, जिससे इलाकों में फ्रॉस्ट की संभावना है। यानी कुल मिलाकर, ठंड से प्रभावित राज्यों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।


मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट


मैदानी इलाकों में घना कोहरा एक बड़ी समस्या बना हुआ है। IMD ने उत्तर-पूर्व भारत (अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा) में 17से 21दिसंबर तक अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा रहने की चेतावनी दी है। पंजाब में 17-20, हिमाचल प्रदेश में 17-19, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा में 17-18दिसंबर को कोहरा छाया रह सकता है। हरियाणा और चंडीगढ़ में 18-20, उत्तर प्रदेश में 17-20और मध्य प्रदेश में 17-19दिसंबर को घना कोहरा रहेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा भी हो सकता है। यह कोहरा यातायात, उड़ानों और रेल सेवाओं को प्रभावित कर रहा है।


पहाड़ों इलाकों पर बर्फबारी


हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना मजबूत हो रही है। IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। 18 से 22 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है, जबकि हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में 20-21 दिसंबर को और उत्तराखंड में 21 दिसंबर को बर्फ गिर सकती है। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और दार्जिलिंग-कालिम्पोंग जैसे क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कुल मिलाकर, बर्फबारी से प्रभावित होने वाले राज्य/क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तक फैले हैं। IMD ने बताया कि यह बर्फबारी सर्दी को और बढ़ा सकती है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular