HomeUTTARAKHANDदून पुलिस की कार्य-प्रणाली की जानकारी लेकर बोले नौनिहाल थैन्क-यू पुलिस अंकल

दून पुलिस की कार्य-प्रणाली की जानकारी लेकर बोले नौनिहाल थैन्क-यू पुलिस अंकल

देहरादून: आज दिनांक: 13-08-2024 को कोतवाली डोईवाला क्षेत्र के भानियावाला, कस्बा डोईवाला तथा हर्रावाला मे स्थित किड्जी प्ले स्कूल के बच्चों द्वारा अध्यापकगणों के साथ कोतवाली डोईवाला का शैक्षिणिक भ्रमण किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चो के थाना डोईवाला के भ्रमण पर आने पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला व थाने में नियुक्त पुलिस कर्मियो द्वारा बच्चो का स्वागत करते हुए उनका मनोबल बढाने हेतु स्वतन्त्रतापूर्ण वातावरण स्थापित कर बच्चों की आयु व मानसिकतानुरूप उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

भ्रमण के दौरान बच्चों को थाने के शस्त्रागार, वायरलेस रूम, कम्प्यूटर कक्ष, जन सुनवाई कक्ष, भोजनालय, बैरक आदि का भ्रमण कराते हुए उन्हें उत्तराखण्ड पुलिस के मिशन व सारमूल्य “सेवा-सुरक्षा-मित्रता” के भाव से अवगत कराया गया। साथ ही बच्चों के मन में पुलिस को लेकर उठ रही जिज्ञासा के सम्बन्ध में पूछे गये प्रशनों का उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शान्त किया गया।

इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा बच्चों को यातायात के प्ररम्भिक नियमों (रोड क्रासिंग/ट्रैफिक सिग्नल लाईट/स्कूल बस मे चढना-उतरना/अभिवावको द्वारा हेलमेट धारण करना आदि) की जानकारी देकर नियमो का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही बच्चों के सुरक्षार्थ शिक्षकों को बच्चों की जेब में स्कूल का पहचान कार्ड, अभिभावक का मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप की जानकारी आदि रखने हेतु बताया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में बच्चो को तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जा सके।

इसके अतिरिक्त शिक्षकों/विद्यालय प्रशासन को बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने हेतु रखे गये वाहन चालकों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने तथा उनके मोबाइल नम्बर सहित उनका पूर्ण विवरण स्कूल बस/वैन पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही स्कूल के आस-पास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाये जाने पर इसकी सूचना तत्काल निकटतम थाने को दिये जाने हेतु बताया गया।

कोतवाली डोईवाला के भ्रमण के उपरान्त सभी बच्चो एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारियो तथा सूचनाओं हेतु थैन्क-यू दून पुलिस बोलते हुए थाने के सभी कर्मियो को थैंक्यू कार्ड दिये गये, जिस पर डोईवाला पुलिस द्वारा भी बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए उनको मिष्ठान वितरित किये गये।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read