spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH15 दिनों में कम हो जाएगा प्रदूषण! PWD कर रही कई एक्सपेरिमेंट

15 दिनों में कम हो जाएगा प्रदूषण! PWD कर रही कई एक्सपेरिमेंट

fok-media-samman-samaroh


Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) 13 पॉल्यूशन हॉटस्पॉट पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाएगा। इस स्कीम के तहत, 305 बिजली के खंभों पर ये सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए PWD ने सर्वे करके इन सिस्टम के लिए जगह भी चुन लिया है। PWD के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रोसेस आखिरी स्टेज में है। उम्मीद है कि ये फैसिलिटी अगले 15 से 20 दिनों में चालू हो जाएगी। कुछ दिन पहले सीएम रेखा गुप्ता ने पॉल्यूशन हॉटस्पॉट पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाने की घोषणा की थी।


अपनाए जा रहे कई तरीके


दिल्ली में पॉल्यूशन कंट्रोल करने के लिए कई तरह की कोशिश की जा रही। वहीं, धूल के पॉल्यूशन से कम करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसके बाद भी दिल्ली के पॉल्यूशन लेवल पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। कभी-कभी हवा पॉल्यूशन को उड़ा ले जाती है, लेकिन इसके अलावा, दिल्ली में सर्दियों में हर साल हालात और खराब हो जाते हैं।


कैसे काम करेगा मिस्ट स्प्रे सिस्टम?


इन सबके बीच, पिछले दो सालों से दिल्ली में पॉल्यूशन कम करने के लिए एक नया एक्सपेरिमेंट चल रहा है। बिजली के खंभों पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाया जा रहा है। ये सिस्टम पानी के कणों को बारीक कणों में तोड़कर स्प्रे के रूप में छोड़ता है। इस सिस्टम के तहत, बिजली के खंभों पर लगे पंप उनके चारों ओर पानी का स्प्रे करते हैं।


कितने दिन में होगा शुरू?


अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इन खंभों के आसपास प्रदूषण का लेवल कम हो गया है। नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल 2 साल से अलग-अलग सड़कों पर इस सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने भी द्वारका और दूसरे इलाकों में कई सड़कों पर इस टेक्नोलॉजी को लागू किया है।


वहीं, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट भी बड़े पैमाने पर इस सिस्टम का इस्तेमाल करने के लिए प्लान बना रहा है। इसे 13 बड़े प्रदूषण हॉटस्पॉट में लागू किया जाएगा। टेंडर प्रोसेस शुरू हो चुका है। जिन इलाकों में ये सिस्टम लगाया जाएगा, उनके आसपास व्यवस्था की जा रही है और कई इलाकों में सेंट्रल वर्ज पर लगे पेड़ों की छंटाई की जा रही है। उम्मीद है कि ये सिस्टम अगले 15 से 20 दिनों में पूरी तरह से चालू हो जाएगा।   

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular