देहरादून: जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज परेडग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों केा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परेडग्राउण्ड में निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सीटिंग व्यवस्था तथा पेयजल, विद्युत, सफाई के साथ ही समुचित व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के निर्देशित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं लगभग सभी तैयारियां अपने अंमित चरण पर है। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, अधि0अभि0 लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अधि. अभि. उषा भण्डारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अपने अंमित चरण पर: DM
8
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com


