HomeUTTARAKHANDपैरालंपिक खिलाड़ियों ने किया है अपने खेल कौशल से अन्य लोगो को...

पैरालंपिक खिलाड़ियों ने किया है अपने खेल कौशल से अन्य लोगो को प्रेरित करने का कार्य: रेखा आर्या

देहरादून: आज उत्तराखंड सरकार में खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित एक निजी होटल में पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की जहां उन्होंने “उत्तराखंड पैरालंपिक बॉलीबाल खिलाड़ियों” को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया।साथ ही उन्होंने सभी के साथ अभ्यास मैच भी खेला।कहा कि निश्चित ही हमारे पैरालंपिक खिलाड़ियों ने अपने खेल के जरिये अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य किया है। आज केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में हमारे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।आज हमारे दिव्यांग खिलाड़ी अपने खेल कौशल से देश और राज्य का नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं।कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं जिससे वह अपने खेल कौशल को आगे बढ़ा रहे हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि खेल के प्रति आज लोगो की सोच में बदलाव आया है।पहले जहां खेल को निम्न स्तर का माना जाता था आज वही खेल उन्हें ख्याति प्रदान कर रहा है।आज खेल के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट पर्दशन से हमारे खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।और सभी को आश्वाशन दिया कि राज्य सरकार उनके लिए और भी बेहतर काम करेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read