HomeUTTAR PRADESH‘140 करोड़ भारत वासियों को गर्व है आप पर’, सीएम योगी ने...

‘140 करोड़ भारत वासियों को गर्व है आप पर’, सीएम योगी ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई

लखनऊ। पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में रजत पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यना (CM Yogi)  ने नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा- नीरज चोपड़ा जी आपका हार्दिक अभिनंदन! 140 करोड़ भारत वासियों को आप पर गर्व है।

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। नीरज का इस सत्र का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसी के साथ नीरज आजादी के बाद एथलेटिक्स में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।

नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन वह पेरिस में टोक्यो का प्रदर्शन नहीं दोहरा सके। पाकिस्तान के नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पाकिस्तान का 1992 बार्सीलोना ओलंपिक के बाद यह पहला ओलंपिक पदक है। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पेरिस ओलंपिक में प्रदर्शन के लिए नीरज चोपड़ा ने करीब आठ माह तुर्की में रहकर कड़ा अभ्यास किया। उन्होंने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता है। उन्होंने ये पदक जीतकर इतिहास रचा है। इस दौरान दो दिन के लिए एक चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए वे स्वदेश आए थे और फिर वापस तुर्की चले गए थे। इसके बाद 31 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए पहुंचे, जहां बीते रोज क्वालीफाइंग राउंड में 89.34 मीटर भाला फेंककर उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read