HomeUTTAR PRADESHबिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस का आया बयान, चुनाव आयोग...

बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस का आया बयान, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप


Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बुरी तरह हार चुकी है। इसके बाद पार्टी ने शनिवार, 15 नवंबर को बैठक बुलाई थी। इस बैठक में राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए। इस बैठक के बाद बिहार के नतीजों पर केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने मीडिया से बातचीत की और वोट चोरी का आरोप लगाया। इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग को दोषी ठहराया।


मतदान के आंकड़ों का जांच करेगी कांग्रेस- वेणुगोपाल


केसी वेणुगोपाल ने चुनाव आयोग आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी हो रही है। कांग्रेस मतदान के आंकड़ों की गहन जांच करेगी और फिर बिहार में कांग्रेस की हार के कारणों के बारे में पता लगाएगी और मीडिया के सामने सच्चाई लेकर आएगी। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ा। एक ओर जहां एनडीए को 200 ज्यादा सीटें मिली हैं। वहीं, महागठबंधन को 40 सीट भी हाथ नहीं लगी।


पार्टी का सबसे खराब प्रदर्शन


बड़ी बात तो ये है कि कांग्रेस ने बिहार के जिन जिलों में वोटर जन अधिकार यात्रा की थी, वहां भी पार्टी को बुरी हार मिली। राज्य में कांग्रेस ने 61 सीटों पर चुनाव लड़ा था और केवल छह पर ही जीत मिल पाई। 2010 के बाद बिहार में पार्टी का ये दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन रहा, जब पार्टी ने केवल चार सीटें जीती थीं। शुक्रवार, 14 नवंबर को राहुल गांधी ने कहा कि बिहार चुनाव के नतीजे आश्चर्यजनक थे।


चुनाव नहीं था निष्पक्ष- राहुल


इस हार के बाद राहुल ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक चुनाव परिणामों की गहन समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के लिए और ज्यादा प्रभावी कोशिश की जाएगी। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा कि मैं बिहार के उन लाखों मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन में अपना विश्वास व्यक्त किया। बिहार में ये परिणाम वास्तव में आश्चर्यजनक है। हम ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read