spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबिहार चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता का विरोध प्रदर्शन, बीजेपी पर...

बिहार चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता का विरोध प्रदर्शन, बीजेपी पर लगाया ये आरोप

fok-media-samman-samaroh


Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट अब लगभग साफ होता नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी, यूनाइटेड, RV और कुछ अन्य दलों के गठबंधन ने बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, राजद, कांग्रेस, लेफ्ट और VIP के महागठबंधन का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। इस चुनाव परिणाम के सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन


कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के परिणाम के विरोध में दिल्ली में 24 अकबर रोड पर विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने बिहार चुनाव को लूट लिया है और अगली बारी बंगाल की है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में वोट चोरी गद्दी छोड़ और पहले लड़े गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से के नारे लगाए। 


कौन कितना आगे? 


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम का डाटा दोपहर 1:30 बजे तक जो सामने आया है उसके अनुसार, NDA गठबंधन 243 सीटों में से 200 सीटों पर आगे है। वहीं, महागठबंधन 36 सीटों पर आगे है। राजद 22 सीटों पर तो वहीं, कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे है। अगर ये रुझान असल रिजल्ट साबित होता है तो ये महागठबंधन को निराशा हाथ लगेगी।


इस चुनावी परिणाम को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हमें शुरुआती रुझानों को स्वीकार करना होगा। ये बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन ये बिहार के लिए दुर्भाग्य हालात साबित हो सकता है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular