HomeUTTAR PRADESHदिल्ली धमाके के आरोपियों पर भड़के गृहमंत्री अमित शाह, कहा- एक-एक गुनहगार...

दिल्ली धमाके के आरोपियों पर भड़के गृहमंत्री अमित शाह, कहा- एक-एक गुनहगार को उसके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा


Amit Shah on 10/11 Delhi Blast:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली सहित देश भर में सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए सुबह तथा दोपहर दो अलग-अलग समीक्षा बैठकें कीं। बैठक में गृहसचिव, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के निदेशक-जनरल व अन्य शीर्ष जांच एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि इस कृत्य में शामिल “एक-एक गुनहगार को उसके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा”।


जांच एजेंसियों को सौंपा मामला


इससे पहले सोमवार शाम लाल किले के आसपास हुए विस्फोट के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है जिसमें यूएपीए की धाराओं के तहत कार्रवायी चल रही है। गृह मंत्रालय ने इस विस्फोट की जांच एनआईए को सौंप दी है, जो इस बात का प्रमाण है कि सरकार इसे आतंकी कृत्य मान रही है क्योंकि एनआईए को विशिष्ट रूप से आतंकवादी मामलों की ही जांच का अधिकार है। बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के डीजीपी सहित अन्य राज्य-एजेंसी अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।


हताहतों की संख्या और कार्रवाई


विस्फोट की भयावहता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि मृतकों की संख्या अब 12तक पहुँच चुकी है। जिस कार में विस्फोट हुआ था, उसके ड्राइवर का कथित तौर पर फरीदाबाद के एक आतंकवादी मॉड्यूल से संबंध सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में कई स्थानों पर छापा मारा है और मामले की तह तक जाने के लिए व्यापक कार्रवाई शुरू की गई है।


गठित रणनीति और सख्त चेतावनी


अमित शाह ने बैठक में कहा कि दोषियों की पहचान तुरंत होनी चाहिए और उनके खिलाफ “कड़ी से कड़ी सजा” सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी संभावित घेरों में जाकर कार्रवाई करें। उनके मुताबिक, यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि सम्पूर्ण सुरक्षा तंत्र के लिए चुनौती है, इसलिए जवाबदेही तय करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read