HomeUTTAR PRADESHकुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन पिंपल के तहत 2 आतंकियों...

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन पिंपल के तहत 2 आतंकियों का किया सफाया


Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस ऑपरेशन पिंपल नामक अभियान में दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि क्षेत्र में तलाशी कार्य अभी भी जारी है। यह घटना नियंत्रण रेखा (LoC) के नजदीक केरन सेक्टर में 07नवंबर को शुरू हुई, जब खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया गया।


ऑपरेशन पिंपल के तहत 2आतंकी ढेर


खुफिया सूचनाओं के आधार पर शुरू किए गए ‘ऑपरेशन पिंपल’ में सुरक्षा बलों ने केरन सेक्टर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही संपर्क स्थापित हुआ वैसे ही मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई, जो सीमा पार से घुसपैठ की पुष्टि करती है। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान घुसपैठ को रोकने के लिए चलाया गया था और इसमें सुरक्षा बलों की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ। तो वहीं, सेना ने कहा कि ऐसे प्रयासों को लगातार नाकाम किया जा रहा है, जो क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत करने में मदद कर रहा है।


8 नवंबर 2025 की सुबह तक, क्षेत्र में गोलीबारी थम चुकी है, लेकिन सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अधिकारियों का मानना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आगे कोई खतरा नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने निवासियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी साझा करने की अपील की है। बता दें, कुपवाड़ा जिला LoC से सटा हुआ है, जहां सर्दियों से पहले घुसपैठ की घटनाएं बढ़ जाती हैं। हाल के समय में सुरक्षा बलों ने कई ऐसी कोशिशों को रोका है, जिससे आतंकवाद विरोधी अभियानों की प्रभावशीलता साबित होती है। इस घटना को सीमा पार से प्रायोजित माना जा रहा है, और इससे जुड़ी जांच जारी है ताकि आतंकवादियों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read