HomeUTTARAKHANDबिल्डर आत्महत्या मामले में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा, सुसाइड नोट...

बिल्डर आत्महत्या मामले में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा, सुसाइड नोट में सामने आया था नाम

देहरादून: बिल्डर आत्महत्या मामले में कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपित अजय गुप्ता और उसके जीजा अनिल गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

बता दें देहरादून के नामी बिल्डर के आत्महत्या मामले में अजय गुप्ता का नाम सामने आया था। जिसके बाद देहरादून पुलिस ने अजय गुप्ता और उसके जीजा अनिल गुप्ता को अरेस्ट कर लिया था। शनिवार को दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बचाव पक्ष के वकील ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि प्रोजेक्ट का हिसाब मंगाना कोई गलत नहीं है।

बिल्डर आत्महत्या मामले में सामने आया था नाम

शुक्रवार को देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता का नाम सामने आया था। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सतेंद्र सिंह साहनीने सुसाइड नोट में लिखा था की वो अपने बिज़नेस पार्टनर संजय गर्ग के साथ दो नए प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रहे थे। प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे लेकिन मार्किट में अच्छी छवि होने के कारण उन्होंने लैंड ओनर से मदद मांगी। जिसके लिए वे तैयार भी हो गए। प्रोजेक्ट की प्लानिंग के दौरान वे एक नामी कारोबारी के संपर्क में आए।

कारोबारी इस प्रोजेक्ट के लिए 85 प्रतिशत इन्वेस्टमेंट करने को तैयार हो गए। जिसके बाद एक प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने लगा। इस बीच कारोबारी ने उनसे बातचीत बंद कर दी और उनके दूसरे सहयोगी प्रोजेक्ट को लेकर भागीदारी लेने लगे। कुछ समय बाद कारोबारी साहनी और उनके पार्टनर पर दबाव बनाने लगे। जिसके चलते उन्हें मौत को गले लगाना पड़ा।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read