HomeUTTARAKHANDउत्तराखंड के पारम्परिक भोजन पर केंद्रित फिल्म ‘मीठी’ जल्द रिलीज होगी

उत्तराखंड के पारम्परिक भोजन पर केंद्रित फिल्म ‘मीठी’ जल्द रिलीज होगी

देहरादून: उत्तराखंड के पारम्परिक भोजन पर केंद्रित फिल्म ‘मीठी’ जल्द ही दर्शकों के सामने आ रही है। कलर्ड चेकर्स फ़िल्म एण्ड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने “मीठी” फिल्म का निर्माण किया है। संयोजक दीपक नौटियाल ने बताया कि उत्तराखंडी पारम्परिक भोजन गुणकारी एवं स्वास्थ्यवर्धक है। पहाड़ी भोजन के प्रचार प्रसार के दृष्टिकोण से हम आपके साथ मिलकर एक मुहिम पर कार्य कर रहे हैं। जागरूक नागरिकों से अनुरोध है कि “उत्तराखंडी पारम्परिक भोजन के प्रचार-प्रसार में उत्तराखंडी गीत, संगीत एवं फिल्मों की भूमिका” विषय पर एक वीडियो सन्देश (02 से 5 मिनट अवधि) के माध्यम से अपने विचार हमें भेजने का कष्ट करें। हम आपके वीडियो को एक वीडियो सिंपोज़ियम सीरीज में शामिल कर विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करेंगे।

यहां फिल्मों को जोड़ने का आशय यह है कि फिल्में समाज का आइना होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर गहरा असर होता है। हमारी युवा पीढ़ी को उत्तराखंड के परम्परागत खान-पान/भोजन के रुबरु कराने के लिए यह मुहिम कारगर सिद्ध होगी।

यह वीडियो संदेश इन प्रमुख बिन्दुओं पर केंद्रित हो सकता है…

  • उत्तराखंडी फिल्मों के माध्यम से भोजन एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार • उत्तराखंडी भोजन का नई पीढ़ी की रुचि के अनुकूल बदलता स्वरुप • विषय से सम्बंधित अपना अनुभव…

संयोजक ने बताया कि अपने बारे में एक छोटा सा विवरण एवं फोटोग्राफस हमें भेजने का कष्ट करेंगे।

वीडियो मोबाइल से लैंडस्केप (Horizontal) में भेजें अर्थात खड़े मोबाइल में न भेजें। उक्त वीडियो सन्देश निन्म ई मेल व व्हाट्सएप पर भेजने का कष्ट करें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read