spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHBJP ने किया राहुल गांधी पर पलटवार, किरेन रिजिजू बोले- कांग्रेस काम...

BJP ने किया राहुल गांधी पर पलटवार, किरेन रिजिजू बोले- कांग्रेस काम नहीं करती तो जीतेंगी कैसे

fok-media-samman-samaroh


Kiren Rijiju Press Conference: राहुल गांधी ने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया, जिसके बाद बीजेपी ने पलटवार किया। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस के नेता जब काम ही नहीं करते हैं तो जीतेंगे कैसे। राहुल गांधी नकली नाम लेकर आरोप लगाते हैं। वह कभी गंभीर बात नहीं करते हैं। राहुल गांधी के इन आरोपी में बिलकुल भी दम नहीं है। वह हमेशा भटकाने की कोशिश करते हैं।


हरियाणा को बनाया जा रहा झुठा मुद्दा- किरेन रिजिजू


किरेन रिजिजू के अनुसार, अब अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बिहार में मतदान होना है, लेकिन आज राहुल गांधी हरियाणा की कहानी सुना रहे थे। इससे साफ पता चलता है कि बिहार में कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा को झूठा मुद्दा बनाया जा रहा है।


एग्जिट पोल पर रिजिजू कही ये बात


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी के अनुसार, हरियाणा में एग्जिट पोल में कांग्रेस जीती थी। 2004 के लोकसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल BJP और एनडीए की जीत बता रहे थे, लेकिन मतगणना के नतीजों में एनडीए हार गया। हमने नतीजों को स्वीकार किया और यूपीए को बधाई दी, लेकिन हमने चुनाव आयोग की गलती नहीं निकाली थी।


क्या है कांग्रेस का पैटर्न


किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि लोकतंत्र में जीत और हार दोनों को स्वीकार करना पड़ता है। परिणाम तो छोड़िए अगर एग्जिट पोल भी कांग्रेस के पक्ष में आते हैं, तो वह तालियां बजाते हैं और जब खिलाफ जाते हैं, तो वह मीडिया को कोसते हैं।


विदेश में करते हैं देश को बदनाम- केंद्रीय मंत्री


किरेन रिजिजू ने हरियाणा में वोट चोरी के आरोप पर कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश, लोकतंत्र और संस्थाओं को बदनाम करते हैं। राहुल बिना मतलब की बातें करते हैं, अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए झूठे दावे कर रहे हैं। भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर राहुल गांधी जो खेल खेल रहे हैं, उसमें वह कभी भी सफल नहीं हो पाएंगे। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular