HomeUTTAR PRADESHकौन-सा शहर सबसे स्वच्छ, कौन सबसे प्रदूषित? जानें अक्टूबर में देश की...

कौन-सा शहर सबसे स्वच्छ, कौन सबसे प्रदूषित? जानें अक्टूबर में देश की एयर क्वालिटी रैंकिंग


India AQI October: देश में वायु प्रदूषण की समस्या साल दर साल गंभीर होती जा रही है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा का धारूहेड़ा शहर अक्टूबर 2025 में देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां औसत पीएम2.5 स्तर 123 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी दिल्ली इस सूची में छठे स्थान पर रही, जहां प्रदूषण स्तर सितंबर की तुलना में तीन गुना बढ़ गया। दूसरी ओर, मेघालय की राजधानी शिलांग को सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा मिला, जहां पीएम2.5 का औसत मात्र 10 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा।


सबसे प्रदूषित शहरों की सूची


CREA की स्टडी में अक्टूबर महीने के दौरान पीएम2.5 के मासिक औसत पर आधारित रैंकिंग जारी की गई है। पीएम2.5 वे महीन कण होते हैं जो फेफड़ों में गहराई तक पहुंचकर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप 10 सबसे प्रदूषित शहरों में एनसीआर क्षेत्र के कई शहर शामिल हैं, जो प्रदूषण के हॉटस्पॉट बने हुए हैं। यहां प्रमुख शहरों की रैंकिंग है:


  1. धारूहेड़ा (हरियाणा): 123µg/m³

  2. मानेसर (हरियाणा): लगभग 110µg/m³

  3. फतेहाबाद (हरियाणा): 105µg/m³

  4. सोनीपत (हरियाणा): 100µg/m³

  5. बहादुरगढ़ (हरियाणा): 95µg/m³

  6. दिल्ली: 90µg/m³ – सितंबर के 30µg/m³ से बढ़कर तीन गुना

  7. गुरुग्राम (हरियाणा): 85µg/m³

  8. फरीदाबाद (हरियाणा): 80µg/m³

  9. नोएडा (उत्तर प्रदेश): 78µg/m³

  10. गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश): 75µg/m³


सबसे स्वच्छ शहर की सूची 


CREA की रिपोर्ट में मेघालय के शिलांग को अक्टूबर में देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया, जहां पीएम2.5 का औसत 10µg/m³ रहा। यह शहर पहाड़ी इलाके में होने के कारण और कम औद्योगिक गतिविधियां और हरी-भरी वनस्पति प्रदूषण को नियंत्रित रखती है। इसके अलावा –


  1. शिलांग (मेघालय): 10µg/m³

  2. मैसूर (कर्नाटक): 12µg/m³

  3. कोप्पल (कर्नाटक): 15µg/m³

  4. यादगीर (कर्नाटक): 16µg/m³

  5. पुणे (महाराष्ट्र): 18µg/m³

  6. नासिक (महाराष्ट्र): 20µg/m³

  7. रायपुर (छत्तीसगढ़): 22µg/m³

  8. जोधपुर (राजस्थान): 25µg/m³

  9. वाराणसी (उत्तर प्रदेश): 28µg/m³

  10. देहरादून (उत्तराखंड): 30 µg/m³

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read