HomeUTTAR PRADESHमच गई चीख-पुकार, छीन गई जिंदगियां...तेलंगाना में बस और ट्रक के बीच...

मच गई चीख-पुकार, छीन गई जिंदगियां…तेलंगाना में बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 20 की मौत; कई घायल


Bus collides with truck in Telangana: रंगारेड्डी जिले के मिर्जागुड़ा में एक दर्दनाक खबर सामने आई। यहां के मिर्जागुड़ा में एक टिप्पर और टीजीएसआरटीसी बस के बीच टक्कर हो गई। इस खौफनाक घटना में कुल 20लोगों के मरने की खबर सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए घायलों को जल्द से जल्द नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक ये हादसा सुबह 5बजे के आस-पास हुआ। जिस लॉरी से बस की टक्कर हुई उसमें कंकर भरे हुए थे, जिसके कारण टक्कर के बाद बस के अंदर और ऊपर भी कंकर भर गए।


स्थानीय पुलिस ने मामले पर बयान देते हुए कहा, “रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत खानपुर गेट के पास एक TGSRTC बस और ट्रक के बीच सड़क दुर्घटना हुई।” कई यात्री घायल हुए हैं, और अधिक जानकारी अभी पता नहीं चल पाई है। यह घटना आज सुबह हुई। हम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, और अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।


घटना के बाद मंत्री ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश


हादसा इतना भयानक था कि इसकी जानकारी राज्य को मिलते ही पूरा तेलंगाना कांप उठा। मामले की गंभीरता को देखते हुए तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में इस दुर्घटना पर गहरा शोक प्रगट किया। साथ ही, उन्होंने RTC के एमडी नागी रेड्डी और रंगारेड्डी जिला कलेक्टर से इस घटना को लेकर फोन पर बात की, जिसमें उन्होंने घायलों को सही इलाज प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस बात के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि दुर्घटना तब हुई जब गलत दिशा से आ रहा एक टिप्पर बस से टकरा गया, जिसके बाद मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने आरटीसी अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।


सीएम रेड्डी ने भी जताया शोक


इस दर्दनाक घटना पर सीएम रेड्डी ने घायलों और मृतकों के प्रति अपना दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा, “सीएम रेवंत रेड्डी ने रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। सीएम ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और आवश्यक राहत उपाय करने के निर्देश दिए। सीएम ने आदेश दिया कि दुर्घटना का पूरा विवरण समय-समय पर सूचित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सीएस और डीजीपी को बस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत हैदराबाद पहुंचाने और उन्हें बेहतर चिकित्सा प्रदान करने की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। सीएम ने उपलब्ध मंत्रियों को तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचने को कहा है।”

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read