HomeUTTAR PRADESHसूरत में अजब-गजब मामला! मृत घोषित होने के 15 मिनट बाद फिर...

सूरत में अजब-गजब मामला! मृत घोषित होने के 15 मिनट बाद फिर धड़कने लगा मरीज का दिल, जानिए पूरा मामला


Gujarat News: गुजरात के सूरत सिविल अस्पताल में चमत्कारिक घटना सामने आई, जहां डॉक्टरों ने अंकलेश्वर निवासी राजेश पटेल को मृत घोषित कर दिया था। ECG में स्टेट लाइन आने के बाद 15 मिनट में उनका दिल अचानक धड़कने लगा। डॉक्टरों ने तुरंत आईसीयू में भर्ती किया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।


गुजरात के सूरत शहर में एक ऐसी घटना घटी जिसने मेडिकल साइंस और आम लोगों को हैरत में डाल दिया है। सूरत के न्यू सिविल अस्पताल में एक मरीज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, लेकिन 15 मिनट बाद उसका दिल अचानक दोबारा धड़कने लगा। यह घटना न केवल अस्पताल के डॉक्टरों के लिए बल्कि पूरे सूरत शहर के लिए चर्चा का विषय बन गई है। लेकिन इसी घोषणा के करीब 15 मिनट बाद ऐसा हुआ, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। मॉनिटर पर अचानक हार्टबीट दिखाई देने लगी और मरीज के शरीर में हलचल महसूस हुई। मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत राजेश को फिर से आईसीयू में शिफ्ट किया और इलाज शुरू कर दिया।


आपको बता दें कि अंकलेश्वर निवासी 45 वर्षीय राजेश पटेल को गंभीर हालत में सूरत सिविल अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें गंभीर हार्ट फेल्योर की समस्या थी। इलाज के दौरान अचानक उनका दिल रुक गया और ईसीजी मॉनिटर पर ‘स्ट्रेट लाइन’ दिखने लगी। टीम ने CPR और दवाओं के जरिए जीवन बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मेडिकल टीम ने राजेश पटेल को मृत घोषित कर दिया।


डॉक्टरों की विशेख निगरानी में मरीज


सूरत सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) डॉ. उमेश चौधरी ने कहा, “मेरे 30 साल के करियर में यह पहली बार हुआ है कि किसी ‘स्ट्रेट लाइन’ मरीज की धड़कन अपने आप वापस आ गई। यह मेडिकल साइंस के लिहाज से अत्यंत दुर्लभ घटना है। उन्होंने बताया कि मरीज की हालत अभी भी नाजुक है और उसे आईसीयू में विशेष निगरानी में रखा गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read