HomeUTTAR PRADESHराम आ गए, मंदिर का निर्माण पूरा... शिखर पर कलश-ध्वज स्थापित, अब...

राम आ गए, मंदिर का निर्माण पूरा… शिखर पर कलश-ध्वज स्थापित, अब PM फहराएंगे 22 फीट ऊंचा ‘सूर्य ध्वज’


Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या से देशभर के रामभक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वर्षों के इंतज़ार के बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का संपूर्ण निर्माण कार्य अब पूरी तरह से संपन्न हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाएं अब पूरी तरह तैयार हैं। केवल कुछ कार्य शेष हैं जिनका सीधा संबंध दर्शन व्यवस्था से नहीं है।


चंपत राय ने बताया कि मुख्य मंदिर के शिखर पर कलश और ध्वजदंड की स्थापना संपन्न हो चुकी है। परकोटा क्षेत्र में स्थित अन्य मंदिरों में भी ध्वजदंड और कलश स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य गर्भगृह, परिक्रमा पथ, शेषावतार मंदिर और सप्त मंडप सहित सभी प्रमुख संरचनाएं अब पूर्णता को प्राप्त कर चुकी हैं। L&T कंपनी द्वारा मंदिर परिसर की सड़कों और पत्थर की फर्श का निर्माण लगभग समाप्त हो चुका है, वहीं GMR समूह पंचवटी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और हरियाली के कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है।


ट्स्ट कार्यालय और चारदीवारी निर्माण अंतिम चरण में


चंपत राय ने बताया कि ट्रस्ट कार्यालय, अतिथि गृह, सभागार और लगभग 3.5किलोमीटर लंबी चारदीवारी का निर्माण अब अंतिम चरण में है। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए जा रहे मार्ग, विश्राम स्थल और सुरक्षा प्रबंधन की व्यवस्थाएं भी पूरी की जा रही हैं। यह संपूर्ण परिसर आधुनिकता और परंपरा का सुंदर संगम प्रस्तुत करेगा।


पीएम मोदी फहराएंगे ‘सूर्य ध्वज’, सीएम योगी ने दी बधाई


कार्य समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी कि जल्द ही मंदिर के शिखर पर 22 फीट ऊंचा ‘सूर्य ध्वज’ फहराया जाएगा। यह ध्वज भगवान श्रीराम के सूर्यवंशी वंश का प्रतीक होगा, जिसमें सूर्य चिन्ह और कोबेदार वृक्ष की आकृति शक्ति व स्थायित्व का प्रतिनिधित्व करेगी। यह ध्वज वैदिक परंपराओं के अनुसार तैयार किया गया है, जिसका वजन लगभग 11 किलो है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस ऐतिहासिक ध्वज को फहराएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रस्ट को बधाई देते हुए कहा कि यह हर रामभक्त के लिए गर्व और आस्था का क्षण है—अयोध्या एक बार फिर भारत की आस्था और संस्कृति का केंद्र बन चुकी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read