HomeUTTAR PRADESHदिल्ली के गला घोंटू गैंग का सदस्य हुआ गिरफ्तार, मुठभेड़ दौरान लगी...

दिल्ली के गला घोंटू गैंग का सदस्य हुआ गिरफ्तार, मुठभेड़ दौरान लगी पैर में गोली  


Delhi Gala Ghontu Gang: दिल्ली के कुख्यात गला घोंटू गैंग का एक सदस्य हिमांशु शनिवार, 25 अक्टूबर की रात दरपुर फ्लाईओवर पार्क के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। इस मुठभेड़ के दौरान हिमांशु पैर में गोली लगी, जिस वजह से वह भाग नहीं पाया और पकड़ा गया। पुलिस को उसके पास से 32 बोर पिस्टल और कारतूस बरामद हुए।


 


फरार चल रहा था हिमांशु


 


हिमांशु पुल प्रह्लादपुर में बुधवार को एक फूड डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की लूट के मामले में फरार चल रहा था। सीसीटीवी में वह और उसका साथी स्कूटर सवार को गला घोंटकर लूटते और भागते हुए नजर आया। पीड़ित ने रोकने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। पहले भी उसके खिलाफ अपहरण और लूट के केस किए गए थे।


 


ये गैंग कैसे देता है घटना को अंजाम


 


इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने स्थानीय थाने के एसएचओ को निलंबन के दायरे में रखा। ये गैंग दो-दो की जोड़ी में बाइक पर सवार होकर पीड़ितों के पीछे से आता है। इसके बाद गला दबाकर बेहोश कर देते हैं और फिर सामान लूटकर फरार हो जाता हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read