HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में छठ महापर्व के अवसर पर भारतीय रेलवे की खूबसूरत पहल,...

दिल्ली में छठ महापर्व के अवसर पर भारतीय रेलवे की खूबसूरत पहल, CM रेखा गुप्ता ने भी दिया बड़ा तोहफा


दिल्ली: राजधानी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने छठ महपर्व को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 27अक्टूबर, सोमवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन के अवसर पर दिल्ली के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के बयान में बताया गया कि चार दिवसीय छठ पर्व का तीसरा दिन सबसे ज्यादा खास माना जाता है, जब भक्त नदियों और तालाबों के किनारे अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस दिन परिवार सुबह से ही पूजा और अनुष्ठान की तैयारियों में जुट जाते हैं।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व सूर्य देवता और छठी मैया की पूजा का त्योहार है। यह न केवल आस्था और भक्ति का प्रतीक है, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। लोगों द्वारा पानी, नदी और सूरज की पूजा के माध्यम से यह पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने भक्तों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए।


रेलवे की पहल ने बढ़ाया त्योहार का उत्साह


इस अवसर पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक विशेष पहल की है। देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों जैसे पटना, दानापुर, हाजीपुर, भागलपुर, जमालपुर, सोनपुर, नई दिल्ली, गाज़ियाबाद और आनंद विहार पर छठ महापर्व के गीतों की धुनें बजाई जाएंगी। रेलवे का उद्देश्य है कि यात्रियों को त्योहार का उत्साह महसूस हो और यात्रा के दौरान घर जैसी भावनाओं का अनुभव हो।


यात्रियों और भक्तों के लिए खुशियों भरा अनुभव


रेलवे की यह पहल न केवल यात्रियों को भक्ति और उत्सव से जोड़ती है, बल्कि छठ महापर्व के महत्व को व्यापक स्तर पर फैलाने का भी प्रयास है। इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर सजावट और सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि सभी लोग सुरक्षित और आनंदमय माहौल में त्योहार का जश्न मना सकें। मुख्यमंत्री की छुट्टी की घोषणा और रेलवे की इस पहल से दिल्ली में छठ महापर्व का उत्साह और भी बढ़ गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read