HomeUTTAR PRADESHकूड़े में छिपाया था खजाना...भिखारी के पास से निकले नोटों के कट्टे,...

कूड़े में छिपाया था खजाना…भिखारी के पास से निकले नोटों के कट्टे, गिनते-गिनते थक गए मोहल्लेवाले!


Karnataka News: कर्नाटक के मंगलुरु शहर में उस वक्त लोगों के होश उड़ गए जब एक दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर महिला भिखारी के पास से लाखों रुपये बरामद हुए। यह घटना शहर के पठानपुरा इलाके की है, जहां यह महिला करीब 13 वर्षों से एक मकान के बाहर रह रही थी। मोहल्ले के लोग अक्सर उसे वहीं बैठे देखते थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह अपने आसपास इतनी बड़ी रकम छिपाकर रखे हुए है। हाल ही में जब स्थानीय लोगों ने उसे उस स्थान से हटाने की कोशिश की, तो उसने अपने पास रखे कुछ कट्टों को कसकर पकड़ लिया, जिससे शक गहराया।


कूड़ेदान के पास छिपाए थे नोटों और सिक्कों से भरे कट्टे


शक के आधार पर जब लोगों ने महिला की तलाशी ली तो उसके झोले और कट्टों से भारी मात्रा में नकदी और सिक्के बरामद हुए। गिनती शुरू की गई तो रकम एक लाख रुपये से भी अधिक निकली। बताया जा रहा है कि महिला ने यह पैसा वर्षों से कूड़ेदान के पास छिपाकर रखा था। मोहल्ले में इस खुलासे के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग यह समझ नहीं पा रहे थे कि यह महिला इतनी बड़ी रकम कहां से लाई।


पुलिस ने संभाली जिम्मेदारी


मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पैसे अपने कब्जे में लेकर महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। अधिकारियों का कहना है कि महिला को फिलहाल एक सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा। साथ ही, बरामद की गई राशि को प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति या संस्था को सौंपा जाएगा। यह अनोखी घटना पूरे मंगलुरु में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों को हैरान कर रही है कि सड़क पर रहने वाली यह महिला आखिर इतने पैसे कैसे इकट्ठे कर पाई।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read