HomeUTTAR PRADESHहीट वेव के चलते नोएडा और गाजियाबाद में 8वीं तक स्कूल बंद

हीट वेव के चलते नोएडा और गाजियाबाद में 8वीं तक स्कूल बंद

नोएडा/गाजियाबाद: गर्मी के बढ़ते पारे और हीट वेव के असर को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में डीएम ने प्राइमरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी है।
बाकायदा प्रशासन ने पत्र लिखकर इसकी सूचना सभी स्कूलों को जारी की है। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के सभी स्कूल शामिल हैं। नोएडा में रविवार को पारा तकरीबन 46 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके और बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो-तीन दिन काफी ज्यादा लू चलने और हीट वेव आने के आसार हैं। गर्मी के बढ़ते पारे को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

नोएडा में डीएम मनीष वर्मा के आदेश के मुताबिक, सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि कक्षा 8 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे, जिनमें सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड सहित प्राइवेट स्कूल शामिल हैं।

नोएडा में जारी पत्र में छुट्टी कब तक की गई है, इसके लिए कोई डेट नहीं बताई गई है। उधर गाजियाबाद जिलाधिकारी ने पत्र जारी करते हुए 25 मई तक सभी स्कूलों को छुट्टी करने के निर्देश दिए हैं।

डॉक्टरों ने लोगों को ज्यादातर घर में ही रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि अगर बाहर जाना है तो ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें और आंखों की हिफाजत के लिए चश्मा लगाएं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read