HomeUTTAR PRADESHBJP की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट

BJP की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट


Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मैथिली ठाकुर को अलीपुर से टिकट दिया गया है। सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इससे पहले बीजेपी की पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। जिसमें 9 महिलाएं भी शामिल थी। इस बार बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें 83 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।


बीजेपी की दूसरी लिस्ट में अलीनगर- मैथिली ठाकुर, हायाघाट- रामचंद्र प्रसाद, मुजफ्फरपुर- रंजन कुमार, गोपालगंज- सुभाष सिंह, बनियापुर- केदार नाथ सिंह, छपरा- छोटी कुमारी, सोनपुर- विनय कुमार सिंह, रोसड़ा- बीरेंद्र कुमार,  बाढ़- सियाराम सिंह, अगिआंव- महेश पासवान, शाहपुर- राकेश ओझा, बक्सर- आनंद मिश्रा को टिकट दिया गया है।


दो चरण में होगा चुनाव


आपको बता दें कि इस बिहार में एनडीए गठबंधन में बीजेपी के खाते में 101 सीटें आई हैं। वहीं जेडीयू 101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा चिराग पासवान को 29 सीटें मिली हैं। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी को 6-6 सीटें दी गई है। बता दें कि इस बार बिहार में विधानसभा चुनाव 2 चरण में हो रहे हैं। पहला चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 11 नंवबर को किया जाएगा। वहीं, चुनाव के परिणाम 14 को घोषित किए जाएंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read