HomeUTTAR PRADESHअयोध्या में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, मकान ढह जाने से पांच लोगों की...

अयोध्या में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, मकान ढह जाने से पांच लोगों की मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान


UP NEWS: राम नगरी अयोध्या में एक घर में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक मकान पूरी तरह से ढह गया। हादसे में दो पुरुष और तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई। हादसे पर प्रदेश के मुखिया सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया।


यह हादसा अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में एक घर के अंदर जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।


सीएम योगी ने लिया संज्ञान


हादसे पर सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुए दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “अयोध्या में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।


पांच लोगों की मौत


अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने बताया कि शाम करीब 7:15 बजे विस्फोट और मकान की छत गिरने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस और प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया, “मलबा हटाने के बाद पांच लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read