Weather News: दशहरे के बाद देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और कहा है कि आज तेज बारिश और हवाओं के साथ आंधी आ सकती है।









