HomeUTTAR PRADESHरॉकेट, ड्रोन्स और मोर्टार भी फेल...पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात होगी भारत की...

रॉकेट, ड्रोन्स और मोर्टार भी फेल…पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात होगी भारत की नई एयर डिफेंस शक्‍ति


Mission Sudarshan Chakra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर घोषित राष्ट्रीय सुरक्षा पहल मिशन सुदर्शन चक्र के तहत भारतीय सेना ने बड़ा कदम उठाया है। सेना ने स्वदेशी रक्षा कंपनी AWEIL (एडवांस्ड वेपन एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड) को छह AK-630 एयर डिफेंस गन सिस्टम की खरीद के लिए RFP (Request for Proposal) जारी किया है। यह अत्याधुनिक हथियार प्रणाली उच्च फायरिंग रेट वाली 30मिमी मल्टी बैरल मोबाइल एयर डिफेंस गन होगी, जो UAV, रॉकेट, मोर्टार और आर्टिलरी हमलों से रक्षा करने में सक्षम होगी।


धार्मिक स्थलों और सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा


रक्षा अधिकारियों के मुताबिक यह सिस्टम ट्रेलर पर माउंटेड होगा और हाई मोबिलिटी व्हीकल से टो किया जा सकेगा। इसकी प्रभावी रेंज 4किलोमीटर होगी और यह प्रति मिनट 3000राउंड फायर कर सकता है। इसका इस्तेमाल न केवल सीमाओं की सुरक्षा में होगा, बल्कि जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान जैसे सीमावर्ती राज्यों में धार्मिक स्थलों और आबादी वाले क्षेत्रों की रक्षा के लिए भी किया जाएगा। यह सिस्टम ऑल वेदर इलेक्ट्रो ऑप्टिकल फायर कंट्रोल से लैस होगा, जो हर मौसम में सटीक निशाना साध सकेगा।


2035तक बनेगी भारत की अपनी सुरक्षा ढाल


मिशन सुदर्शन चक्र को इजरायल की आयरन डोम की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इसका लक्ष्य है कि 2035 तक भारत के पास एक बहुस्तरीय, स्वदेशी और मजबूत एयर डिफेंस शील्ड हो, जिसमें निगरानी, साइबर सुरक्षा और एयर डिफेंस सिस्टम का एकीकरण हो। मई 2025 में सेना ने इसका सफल परीक्षण किया था। यह मिशन आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती देगा और भारत को रक्षा तकनीक में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read