HomeUTTAR PRADESHवर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप के बीच JLN स्टेडियम में हड़कंप, आवारा कुत्तों ने...

वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप के बीच JLN स्टेडियम में हड़कंप, आवारा कुत्तों ने दो विदेशी कोचों को बनाया निशाना


Delhi Stray Dog Attack: देश की राजधानी से एक बार फिर आवारा कुत्तों का मामला सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN) में चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान एक आवारा कुत्ते ने दो विदेशी कोचों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने जापान के कोच मेइको ओकुमात्सु और केन्या के कोच डेनिस मारागिया के पैरों पर बुरी तरह से काटा। जिस वजह से उनके पैर से खून बहने लगा, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता प्रदान की गई।


कहां-कैसे हुआ हादसा?


बता दें, विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 02से 08अक्टूबर तक JLN स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस चैंपियनशिप में 100से ज्यादा देशों के पैरा एथलीट भाग ले रहे हैं। लेकिन शुक्रवार दोपहर करीब 3बजे, जब जापानी और केन्याई दल के एथलीट प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी स्टेडियम परिसर में एक आवारा कुत्ता घुस आया और अचानक हमला बोल दिया।


बताया जा रहा है कि जापान के कोच मेइको ओकुमात्सु अपने देश के पैरा रनर्स को कोचिंग दे रही थीं। तभी अचानक कुत्ते ने उनके दाहिने पैर पर काट लिया। तो वहीं, केन्या के कोच डेनिस मारागिया के बाएं पैर पर भी हमला हुआ। दोनों कोचों के पैर से खून बहने लगा और वे दर्द से कराह उठे। इसके बाद आयोजन समिति के त्वरित हस्तक्षेप से दोनों को स्टेडियम के मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पास का अस्पताल रेफर किया गया।


दोनों कोट ने क्या कहा?


इस घटना के बाद केन्या के कोच ने बताया ‘हम ट्रेनिंग में व्यस्त थे, जब कुत्ता अचानक दौड़ता हुआ आया। सौभाग्य से घाव गहरा नहीं है, लेकिन हमें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लेना पड़ेगा।’ वहीं, जापान के कोच ने कहा ‘स्टेडियम जैसी सुरक्षित जगह पर ऐसी घटना की उम्मीद नहीं थी। उम्मीद है कि आयोजक जल्द ही इस समस्या का समाधान करेंगे।’


आयोजन समिति ने जारी किया बयान


वहीं, अब आयोजन समिति ने इस घटना पर तुरंत एक बयान जारी किया है। समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 21अगस्त 2025को ही दिल्ली नगर निगम (MCD) को स्टेडियम परिसर से आवारा कुत्तों को हटाने के लिए औपचारिक पत्र लिखा गया था। MCD ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चैंपियनशिप की शुरुआत से पहले कई कुत्तों को पकड़कर आश्रय स्थलों में भेजा था। फिर भी, कुछ स्थानीय लोग स्टेडियम के आसपास कुत्तों को खाना खिलाते रहते हैं, जिससे वे बार-बार लौट आते हैं।


समिति ने एक बयान में कहा ‘हमारी प्राथमिकता एथलीटों की सुरक्षा है। घटना के बाद हमने MCD के साथ मिलकर अतिरिक्त सिक्योरिटी बढ़ा दी है। वहीं, विदेशी प्रतिनिधियों से माफी मांगते हुए हम हर संभव कदम उठा रहे हैं।’ चैंपियनशिप के आयोजन में खेल मंत्रालय भी शामिल है, जिसने MCD को निर्देश दिए हैं कि अगले 48 घंटों में पूर्ण सफाई अभियान चलाया जाए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read