HomeUTTAR PRADESHदीपावली-छठ पर बिहार सरकार का तोहफा...महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी; 129...

दीपावली-छठ पर बिहार सरकार का तोहफा…महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी; 129 प्रस्तावों पर लगी मुहर


Bihar News: बिहार सरकार ने दीपावली और छठ के पावन अवसर पर राज्यकर्मियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता (DA) को 55% से बढ़ाकर 58% करने का फैसला लिया गया। यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार की तर्ज पर की गई है और विधानसभा चुनाव से पहले इसे लागू किया गया है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।


129प्रस्तावों पर लगी मुहर


कैबिनेट ने कुल 129एजेंडों को मंजूरी दी, जिनमें राज्य की विभिन्न विकास योजनाएं और नई नियुक्तियां प्रमुख रहीं। ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ में अब कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के स्नातक उत्तीर्ण युवा भी लाभ उठा सकेंगे। इस योजना में आंशिक संशोधन को भी स्वीकृति दे दी गई है, जिससे ज्यादा युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा।


कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को 10%प्रोत्साहन राशि


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों के मानदेय में 10%की प्रोत्साहन राशि जोड़ने का भी फैसला लिया गया है। साथ ही, बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के तहत विभिन्न ग्रेड के पदों का पुनर्गठन और वरीय प्रधान आप्त सचिव का नया पद सृजित करने की भी स्वीकृति दी गई। ये कदम प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम माने जा रहे हैं।


चुनाव से पहले चुनावी खर्च पर जोर


आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन विभाग से जुड़े विभिन्न खर्चों को भी मंजूरी दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में Control Command Centre के निर्माण हेतु ₹9.15 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। वहीं, बीएलओ किट, मतदाता जागरूकता अभियान और मानदेय सहित अन्य मदों के लिए कुल ₹122 करोड़ की राशि 2025-26 के लिए आकस्मिकता निधि से मंजूर की गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read