spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसंभल में अवैध मस्जिद पर बुलडोजर चलाने पहुंची प्रशासन, इंतजामिया कमेटी ने...

संभल में अवैध मस्जिद पर बुलडोजर चलाने पहुंची प्रशासन, इंतजामिया कमेटी ने मांगी मोहलत

fok-media-samman-samaroh


Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन की ओर से कार्रवाई करते हुए अवैध मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि ये कार्रवाई तालाब पर बनी अवैध मस्जिद के खिलाफ की जा रही है। पुलिस ने मस्जिद को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के दौरान मस्जिद के आस-पास के इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। इससे पहले पुलिस प्रशासन की ओर से गांव में ऐलान किया गया कि लोग अपने-अपने घर में रहें और बाहर न निकलें।


पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा


अवैध मस्जिद पर एक्शन की तैयारी के तहत, मस्जिद के आसपास काे इलाके में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अपनी तैनाती बढ़ा दी। पीएसी जवानों के साथ-साथ कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है।


प्रशासन ने दिया 4 दिन की मोहलत


दरअसल, संभल के असमोली में सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाई गई मस्जिद और मैरिज हॉल पर बुलडोजर चला। मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने जिला प्रशासन से मोहलत मांगी है। प्रशासन ने 4 दिन की मोहलत दे दी है। चार दिनों में मस्जिद की इंतजामिया कमेटी मस्जिद को खुद ध्वस्त करेगी। इसके साथ ही प्रशासन ने कहा है कि मैरिज हॉल और मस्जिद को ग्राम समाज और तालाब की जमीन पर कब्जा कर बनाया गया था। इस वजह से प्रशासन को ये कदम उठाना पड़ा।


प्रशासन की थी लोगों के साथ बैठक


वहीं, जिला प्रशासन ने मैरिज हॉल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। मस्जिद को इंतजामिया कमेटी गिराएगी। पुलिस प्रशासन की तरफ से ऐलान किया गया है कि सभी लोग अपने-अपने घर में रहें और घरों से बाहर न निकलें। पुलिस के मुताबिक, प्रशासन ने एक दिन पहले लोगों के साथ बैठक भी की थी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular