IND vs WI 2025 :गुजरात के अहमदाबाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहली पारी में वेस्टइंडीज की टीम मजह 162रनों पर सिमट गई। मुकाबले में भारत के गेंजबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। सिराज ने 4 वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, बुमराह को 3 विकेट मिले। वहीं कुलदीप यादव के खाते 2 में विकेट आए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत कुछ खास नहीं रही। सिर्फ 12 रनों पर मेहमान टीम को पहला झटका लगा। बिना खाता खोले तेजनारायण चंद्रपॉल को मोहम्मद सिराज का शिकार हो गए। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल सिर्फ 8 रन बनाकर वापस लौट गए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसके बाद वेस्टइंडिज के बल्लेबाजों पर मोहम्मद सिराज कहर बनकर टूटे और दो और बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। लंच से पहले कुलदीप यादव ने शाई होप को अपना शिकार बनाया। इसके बाद विंडीज को 7वां झटका सुंदर ने दिया। इसके बाद बुमराह ने विंडीज को 8वां और 9वां झटका दिया। फिर दसवें विकेट का शिकार कुलदीप यादव ने किया।









