HomeUTTAR PRADESHसोनीपत में 'I Love Muhammad' की दस्तक, पार्क के झूले पर लिखे...

सोनीपत में ‘I Love Muhammad’ की दस्तक, पार्क के झूले पर लिखे गए स्लोगन


Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत में धार्मिक भावनाओं से जुड़ा एक नया विवाद खड़ा हो गया है। शहर के मुरथल रोड स्थित श्री राम पार्क में शरारती तत्वों ने देर रात झूलों पर “आई लव मोहम्मद”, “लव जिहाद” और अरबी भाषा में “786” जैसे स्लोगन लिख दिए। सुबह जब स्थानीय लोग पार्क में सैर करने पहुंचे तो यह नजारा देखकर हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।


स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के वक्त हुए पार्क घूमने के लिए आते हैं तो इस दौरान उन्होंने देखा कि मुरथल रोड पर बने श्री राम पार्क के झूलों पर देर रात शरारती तत्वों ने धार्मिक भावनाओं से जुड़े नारे लिख दिए। झूलों पर “आई लव मोहम्मद”, “लव जिहाद” और अरबी भाषा में “786” लिखा हुआ पाया गया। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जाहिर की और इसे देखकर वहां मौजूद लोग भड़क उठे और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।


पुलिस को दी गई शिकायत


पार्क में दिखे इन स्लोगनों को लेकर स्थानीय निवासियों ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह काम पूरी तरह सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है ताकि माहौल बिगाड़ा जा सके।


जांच में जुटी पुलिस


शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झूलों पर लिखे गए स्लोगनों की जांच शुरू कर दी और मौके पर स्लोगन को मिटा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और शरारती तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read