HomeUTTAR PRADESHबरेली हिंसा भड़काने वालों पर पुलिस का शिकंजा, हाफ एनकाउंटर के बाद...

बरेली हिंसा भड़काने वालों पर पुलिस का शिकंजा, हाफ एनकाउंटर के बाद दबोचे गए इदरीस-इकबाल


Bareilly violence: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 26सितंबर को ‘आई लव मुहम्मद’ अभियान के समर्थन में निकले प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा ने पूरे इलाके ने कोगराम मचा दिया था। जुमे की नमाज के बाद आला हजरत मस्जिद के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ पुलिस से भिड़ गई, जिसमें पथराव, फायरिंग और लाठीचार्ज की घटनाएं हुईं। इस हिंसा के मास्टरमाइंड माने जाने वाले मौलाना तौकीर रजा खान समेत अब तक 73से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, अब पुलिस ने दो आरोपियों इदरीस और इकबाल नको हाफ एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया है, जिन पर प्रदर्शन के दौरान फायरिंग करने का आरोप है।


पुलिस का त्वरित एक्शन


हिंसा के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27सितंबर को मौलाना तौकीर रजा खान समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें 14दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में कुल 10 FIR दर्ज की गईं, जिसमें 180नामजद और 2,500अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया। इसी के साथ इंटरनेट सेवाएं 48घंटे के लिए निलंबित कर दी गईं, जबकि संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।


हाफ एनकाउंटर के बाद आरोपी अरेस्ट


इसके बाद 29सितंबर को आईएमसी के जिला अध्यक्ष इकबाल को गिरफ्तार करने के दौरान हाफ एनकाउंटर हुआ। पुलिस के अनुसार, जब टीम इकबाल के छिपे हुए स्थान पर पहुंची, तो उसने गोलीबारी शुरु कर दी, जिसके जवाब में उसके पैर में गोली लग गई। इकबाल को इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी तरफ, तौकीर के करीबी सहयोगी इदरीस को भी एक अलग ऑपरेशन में हाफ एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया।


दोनों पर हिंसा के दौरान फायरिंग भड़काने और साजिश रचने का आरोप है। बरेली एडीशनल एसपी मनुष परेख ने कहा ‘ये आरोपी साजिश के मुख्य सूत्रधार थे। सीसीटीवी, ड्रोन फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर उन्हें ट्रैक किया गया।’ तौकीर के साले मोहसिन रजा अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मोहसिन के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है।


शांति बहाली के प्रयास़ जारी


01 अक्टूबर तक बरेली में हालात सामान्य हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बरकरार हैं। पड़ोसी जिलों बाराबंकी और मऊ में भी तनाव की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ चेतावनी दी है कि धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डीएम अविनाश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ‘हम शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन कानून का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read