HomeUTTAR PRADESHकरनाल में STF और बदमाश आमने-सामने, गोलीबारी में बदमाश हुआ घायल; हथियार...

करनाल में STF और बदमाश आमने-सामने, गोलीबारी में बदमाश हुआ घायल; हथियार बरामद!


Karnal Encounter: हरियाणा के करनाल के रायपुर रोड़ान से यूनिसपुर रोड के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब STF ने एक संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की। लेकिन रुकने के बजाय युवक ने टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में बदमाश में घायल हो गए। पुलिस नेबदमाश को गिरफ्तार करके उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।


STF का जवाबी एक्शन


बदमाश की गोलियों का STF ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ के दौरान चली गोलियों में एक बदमाश घायल हो गया। उसकी टांग में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू में किया गया।घायल बदमाश की पहचान अजय के रूप में हुई है, जो कैथल जिले का रहने वाला है। STF ने मौके से एक पिस्टल और कई जिंदा राउंड बरामद किए हैं।घायल अवस्था में बदमाश को तुरंत करनाल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


जांच में जुटी STF


STF अधिकारी ने बताया कि टीम अब यह खंगाल रही है कि आरोपी अजय का आपराधिक रिकॉर्ड क्या है और वह किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read