HomeUTTAR PRADESH‘मेरे खिलाफ कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं’ करूर हादसे पर एक्टर...

‘मेरे खिलाफ कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं’ करूर हादसे पर एक्टर विजय का वीडियो संदेश


Karur Stampede: तमिलनाडू के करूर में 27 सितंबर की शाम को टीवीके के प्रमुख और तमिल एक्टर विजय की चुनावी रैली में भगदड़ मची थी। इस घटना में करीब 41 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद टीवीके के प्रमुख और तमिल एक्टर विजय ने एक वीडियो संदेश जारी कर हादसे पर दुख व्यक्त किया है।


वीडियो संदेश जारी करे हुए विजय ने कहा कि मैंने अपने जीवन में इस तरह की दर्दनाक स्थिति नहीं देखी है, जल्द ही इस भगदड़ का सच सामने आएगा। मैं बहुत दुखी हूं। राजनीति को दरकिनार करते हुए, हम हमेशा पुलिस से सुरक्षित जगह की अनुमति मांगते हैं। लेकिन जो नहीं होना चाहिए था, वो हो गया। मैं जल्द ही पीड़ितों से मिलूंगा। मैं इस क्षति से शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।


सीएम से विजय ने किया अनुरोध


विजय ने कहा कि मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री साहब, मैं आपसे अनुरोध करता हूं। कृपया मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को नुकसान न पहुंचाएं। आप मेरे घर या मेरे कार्यालय आकर मेरे खिलाफ कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन उनके खिलाफ नहीं। जल्द ही, सारा सच सामने आ जाएगा। उन्होंने दावा किया कि घटना वाले दिन, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, वह करूर से जल्दी से निकल गए थे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read