HomeUTTAR PRADESH‘हर बेटी को शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार दिलाने का...’ सीएम सैनी...

‘हर बेटी को शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार दिलाने का…’ सीएम सैनी ने लिया संकल्प


HARYANA NEWS: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 8वें राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 64 नए आंगनवाड़ी केंद्रों और 500 नवीनीकृत केंद्रों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया।


सीएम सैनी ने प्रदेशवासियों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए पोषण माह की आठवीं वर्षगांठ के अवसर की भी शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशव्यापी पोषण अभियान का शुभारंभ  वर्ष 2018से हुआ। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 17सितंबर से 2अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में  मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन 17सितंबर से देश में शुरू की स्वस्थ नारी सशक्त परिवार योजना


64नए आंगनवाड़ी केंद्रों किया गया उद्घाटन


सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश के गांव गांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, पंचायतों और हमारे युवाओं ने मिलकर इस मिशन को आगे बढ़ाया। प्रदेश सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के नवीनीकरण के लिए 20करोड रुपए की व्यवस्था की गई। आज जिन 500आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया उनके नवीनीकरण पर 15करोड रुपए की लागत आएगी। 64नए आंगनवाड़ी केंद्रों जिनका आज उद्घाटन किया गया। उनपर लगभग 9करोड रुपए की लागत आएगी।


सीएम सैनी ने लिया संकल्प  


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमने पोषण को केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित नहीं रखा बल्कि आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया। राज्य में 4हज़ार प्लेवे स्कूल खोले गए जिनमें 3-6वर्ष के बच्चों को प्रीस्कूल शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस बार बजट में 2हज़ार नए प्लेवे स्कूल खोलने की घोषणा की गई है। इस समय प्रदेश में 500 क्रेच चल रहे हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण में सुधार करने के लिए मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना चलाई गई। हर बेटी को शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार दिलाने का हर प्रदेशवासी ने संकल्प लिया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read