HomeUTTAR PRADESHदिल्ली के स्कूल-एयरपोर्ट को एक बार फिर मिली बम से उड़ाने की...

दिल्ली के स्कूल-एयरपोर्ट को एक बार फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस


Delhi Bomb Threat: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर दहशत की चपेट में है। आज सुबह एयरपोर्ट, कई प्रमुख स्कूलों और अन्य सरकारी-पारंपरिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया। धमकियां ईमेल और फोन कॉल के जरिए भेजी गईं, जिसमें विस्फोटक लगाने और भारी तबाही मचाने की बात कही गई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस, फायर सर्विसेज और बम डिस्पोजल स्क्वायड ने तुरंत एक्शन लेते हुए प्रभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। छात्रों, स्टाफ और यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है, लेकिन अभी तक कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। अधिकारियों ने इसे होक्स (झूठी धमकी) मानने से इनकार करते हुए गहन जांच शुरू कर दी है।


कहां-कहां फैली दहशत? 


एक ईमेल में दावा किया गया कि टर्मिनल-3 में बम प्लांट कर दिया गया है। जिस वजह से उड़ानें प्रभावित हुईं और सैकड़ों यात्रियों को निकालकर सर्च शुरू की गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हाई अलर्ट जारी कर दिया। वहीं, दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, सरवोदय विद्यालय (दक्षिण दिल्ली), सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल (द्वारका), माता विद्या देवी पब्लिक स्कूल (नजफगढ़) और बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल समेत 50 से अधिक स्कूलों को निशाना बनाया गया। कई जगहों पर चल रही परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। DPS द्वारका ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर स्कूल बंद करने की सूचना दी ‘आज स्कूल अनिवार्य कारणों से बंद रहेगा। सभी बसें और वाहन वापस लौटाए जा रहे हैं।’


इसके अलावा दिल्ली हाई कोर्ट, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी), यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूसीएमएस), ताज पैलेस होटल (चाणक्यपुरी), मैक्स हॉस्पिटल के दो ब्रांच और दिल्ली सीएम कार्यालय को भी धमकियां मिलीं। एक धमकी में 16 आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) प्लांट करने का दावा किया गया, जो दोपहर 2:45 और 3:30 बजे फटने वाली थीं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read