spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHनूंह में चोरों को पकड़ने पहुंची पुलिस, लोगों ने की पत्थरबाजी और...

नूंह में चोरों को पकड़ने पहुंची पुलिस, लोगों ने की पत्थरबाजी और फायरिंग

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: हरियाणा के नूंह में इंदाना गांव में शनिवार, 27 सितंबर को पुलिस की टीम चोरों को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान चोरों के समर्थकों ने पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी की और बाद में राइफलों से हमला कर दिया गया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, बचाव के लिए पुलिस टीम ने भी फायरिंग की।


पुलिस ने कि 7 से 8 राउंड फायरिंग


पुलिस के अनुसार, आरोपियों और उनके समर्थकों ने पुलिस पर अवैध हथियारों और राइफलों से जमकर फायरिंग की। पहले आरोपियों और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम पर पथराव किया और बाद में राइफल और कट्टों से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने भी लगभग 7 से 8 राउंड हवाई फायरिंग की।


13 आरोपी हुए गिरफ्तार


इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। मामले को लेक बिछोर पुलिस ने 30 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं,  इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।


बाल-बाल बचा पुलिस कर्मी


गनीमत ये रही कि इस फायरिंग के दौरान गोली सिपाही समीर के हाथ को छूकर निकल गई। जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस के अनुसार फायरिंग के बाद आजाद मौके से भागने लगा। उसकी पिस्टल मौके पर गिर गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आजाद ने जोर-जोर से शोर मचाकर आसपास के लोगों को उकसाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular