HomeUTTAR PRADESHदशहरा से दिवाली तक कितने दिन बंद रहेंगी शराब की शॉप? जानें...

दशहरा से दिवाली तक कितने दिन बंद रहेंगी शराब की शॉप? जानें ड्राई डे की पूरी लिस्ट


Wine Shops Closed: गांधी जयंती के साथ-साथ इस साल दशहरा भी 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में सभी राज्यों में इस दिन सार्वजनिक संस्थान, स्कूल-कॉलेज और बैंक आदि बंद रहेंगे। साथ ही इस दिन शराब की दुकानें भी  दिल्ली और यूपी समेत सभी राज्यों में बंद रहेंगी। इसमें वाइन शॉप, देसी अंग्रेजी शराब की दुकानें, बीयर शॉप को बंद रखने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा किसी भी होटल, बार-रेस्तरां, कंपोजिट शॉप आदि में शराब परोसने की भी अनुमति नहीं दी गई है।


दिवाली पर भी रहेगी शराबबंदी


वहीं, 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिल्ली समेत कई राज्य में शराबबंदी लागू करते हैं। दिवाली के दिन 21 अक्टूबर को भी दिल्ली एनसीआर में ड्राई डे लागू रहता है। अगर कोई आबकारी विभाग के इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके होटल, पब, बार या वाइन शॉप का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। इसके साथ ही उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। दिल्ली, हरियाणा पंजाब, राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश में इन दिनों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।


इन त्योहारों पर भी रहेगा ड्राई डे


इसके साथ ही 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती  और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस है। इस दिन भी पंजाब समेत कई राज्यों में ड्राई डे का ऐलान किया जाता है। दिसंबर में 25 तारीख को क्रिसमस पर कई राज्यों में शराब की दुकानें बंद रहती हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read