HomeUTTAR PRADESHप्रदेशवासियों को स्वदेशी 4जी नेटवर्क के माध्यम से मिल रहा संचार सुविधाओं...

प्रदेशवासियों को स्वदेशी 4जी नेटवर्क के माध्यम से मिल रहा संचार सुविधाओं का लाभ- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को सीतापुरा स्थित जेईसीसी में बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी नेटवर्क सेवा के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में 4जी सेवा के लाभार्थियों से आत्मीयतापूर्वक संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से दूरसंचार क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। राजस्थान की हजारों साइट्स पर अब बीएसएनएल की 4जी सेवा उपलब्ध है। इससे प्रदेशवासियों को स्वदेशी रूप से विकसित नेटवर्क पर शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार तथा अन्य क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न सुविधाओं का लाभ सुचारू रूप से मिल रहा है।


विभिन्न जिलों से वर्चुअली जुड़े तथा कार्यक्रम में मौजूद सभी लाभार्थियों ने 4जी सेवा के प्रारंभ होने से उनके जीवन में आए बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया और अपने अनुभव साझा किए। अलवर के हरिपुरा गांव के तुलसीदास ने बताया कि उनका गांव वर्षों से संचार सुविधा से वंचित था। गांव में 4जी नेटवर्क आने से बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। ब्यावर के नाईकला ग्रामवासी सोहनसिंह ने बताया कि हमें मोबाइल पर बातचीत करने के लिए पहाड़ियों पर चढ़ना पड़ता था। 4जी सेवा की शुरूआत होने से उनकी ग्राम पंचायत में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का निर्बाध रूप से लाभ मिल पा रहा है।


‘पूर्व में हमें मोबाइल नेटवर्क के लिए घर की छत पर जाना पड़ता था’


जैसलमेर की अभयवाला चौकी से जुड़े बीएसएफ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा से लगभग 200 मीटर दूर पर ही अब 4जी सेवा की पहुंच होने से सीमा पर चौकसी और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो गई है। वहीं, जयपुर जिले के रामेश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि पूर्व में हमें मोबाइल नेटवर्क के लिए घर की छत पर जाना पड़ता था। अब घर के भीतर ही आसानी से इंटरनेट व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read