Bareilly Violence: उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई हिंसा के मामले को लेकर इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार, 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था। बरेली की अल हजरत दरगाह के आसपास मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लेकर भारी संख्या में सड़क पर उतर गए। देखते ही देखते इस विरोध प्रदर्शन ने हिंसा का रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। इस गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को जेल भेज दिया।









