HomeUTTAR PRADESHनई पार्टी बनाकर मैदान में उतरे तेजप्रताप, चुनाव चिह्न के साथ दिखी...

नई पार्टी बनाकर मैदान में उतरे तेजप्रताप, चुनाव चिह्न के साथ दिखी 5 शख्सियत की तस्वीर


Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों, शोरों से चल रही है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी बनाकर विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर चुके हैं। तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ रखा है और इसका चुनाव चिन्ह ‘ब्लैक बोर्ड’ है। तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पार्टी का पोस्टर भी शेयर किया।


तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हम लोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा उद्देश्य बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। हम लोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।


इन शख्सियत की लगाई तस्वीर


तेज प्रताप ने पार्टी का पोस्टर भी लॉन्च किया है। उसमें उन्होंने 5 महापुरुषों और नेताओं को भी शामिल किया। पोस्टर में बीआर अंबेडकर, महात्मा गांधी,  जय प्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, और कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर लगाई है।   


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read