HomeUTTAR PRADESHबिहार की महिलाओं को पीएम मोदी ने दिया बड़ा उपहार, 75 लाख...

बिहार की महिलाओं को पीएम मोदी ने दिया बड़ा उपहार, 75 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में 10,000 रुपये किए हस्तांतरित


Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana:बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जारिए शुभारंभ किया।प्रधानमंत्री ने बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपये, यानी कुल 7,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के इस पावन पर्व में आप सबका आर्शीवाद हम सबके लिए एक बहुत बड़ी शक्ति है। मैं आज आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और आज से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की जा रही है। इस योजना से अब तक 75 लाख बहने जुड़ चुकी हैं अभी एक साथ इन बहनों के खाते में 10,000-10,000 रुपए भेजे गए हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार की बहनों और बेटियों के लिए इतना बड़ा और महत्वपूर्ण ये कदम नीतीश कुमार की सरकार ने उठाया है। जब कोई बहन या बेटी रोजगार करती है तो उसके सपनों को नए पंख लग जाते हैं। सामाज में उसका सम्मान और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि ” ये जो आजकल लूट की चर्चा चल रही है पहले के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से अगर एक रुपया भेजा जाता है, तो सिर्फ 15 पैसा पहुंचता है, 85 पैसे कोई पंजा मार लेता है। आज ये जो 10 हजार रुपये भेजे गए हैं, इन्हें कोई लूट नहीं सकता।


केंद्र सरकार ने देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ने केंद्र सरकार के लखपति दीदी अभियान को भी नई मजबूती दी है।केंद्र सरकार ने देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 2 करोड़ से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं।उनकी मेहनत से गांव बदला है, समाज बदला है और परिवार का रुतबा भी बदला है।केंद्र सरकार की मुद्रा योजना, ड्रोन दीदी अभियान, बीमा सखी अभियान, बैंक दीदी अभियान ये सब भी आपके लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बना रहे हैं। हमारा एक ही लक्ष्य है। आपके सपने पूरे हों।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read