HomeUTTAR PRADESHITBP पेपर लीक में 3 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस कर रही मामले...

ITBP पेपर लीक में 3 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस कर रही मामले की जांच


ITBP Exam Paper Leak: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने ITBP की भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में से 3 डायरेक्टर कोलकाता से हैं, एक कंसल्टेंट और एक प्रिंट करने वाले को दिल्ली से पकड़ा गया है। दरअसल, जनवरी, 2021 में ITBP कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 13 शहरों में आयोजित में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 46,000 से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र व्हाट्सऐप पर लीक हो गया। बाद में जांच में पता चला कि लीक हुआ पेपर और असली प्रश्न पत्र बिल्कुल एक जैसे थे।


जांच में हुआ खुलासा


ITBP ने आंतरिक जांच में पेपर लीक की पुष्टि की। इसके बाद लोधी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि कोलकाता की एक एजेंसी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोमेट्री (IIP) को ये परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। एजेंसी पर ही पेपर सेट करने से लेकर प्रिंटिंग और सुरक्षा तक की जिम्मेदारी भी थी।


पुलिस ने की छापेमारी


इस जांच में ये भी सामने आया कि IIP के डायरेक्टर्स अमितव रॉय, शुभेंदु कुमार पॉल और जयदीप गोस्वामी का पेपर लीक में हाथ है। तीनों लगातार जांच से बचते रहे और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। आखिरकार पुलिस टीम ने 19 सितंबर, 2025 को कोलकाता में छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया और इसके बाद में कोर्ट से पुलिस रिमांड का आदेश भी प्राप्त किया।


क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ


पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कंसल्टेंट रोहित राज और प्रिंटर धर्मेंद्र की भूमिका का भी खुलासा किया। इसके बाद दोनों को भी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। क्राइम ब्रांच का कहना है कि अभी जांच जारी है और ये पता लगाया जा रहा है कि और कौन-कौन इस मामले में शामिल है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read