Agni Prime Missile: आधुनिकता के दौर में भारत की नई सफलता…देश में सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ अग्नि-प्राइम मिसाइल का परीक्षण। बता दें कि DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से रेल मोबाइल लॉन्चर द्वारा इसे दागा। ये कोई आम नहीं बल्कि 2000 किमी रेंज वाली नई जनरेशन की मिसाइल है, जो एकदम सटीक निशाना लगाती है और बहुत तेजी से लॉन्च होती हा। साथ ही इस मिसाइल का कैनिस्टर डिजाइन इसे मौसम से सुरक्षित रखता है।


