spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमां दुर्गा को अपशब्द बोलने वाली बिरहा सिंगर सरोज सरगम चढ़ी पुलिस...

मां दुर्गा को अपशब्द बोलने वाली बिरहा सिंगर सरोज सरगम चढ़ी पुलिस के हत्थे, पति भी गिरफ्तार

fok-media-samman-samaroh


UP News: सोशल मीडिया की दुनिया में लोग लोकप्रियता पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। फिर चाहे बात खुद की जान की हो या भगवान की, ये फेम के दीवाने किसी को नहीं छोड़ते… ऐसा ही कुछ किया सरोज सरगम नाम की इस महिला ने। दरअसल, सरोज ने मां दुर्गा को लेकर अपशब्द कहे थे। इतना ही नहीं उसने माता रानी को अपशब्द कहते हुए उसका वीडियो बनाकर यूट्यूब समेत दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर भी किया था। जिसके बाद यूपी की मिर्जापुर पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए सरोज और उसके पति राम मिलन बिंद को गिरफ्तार कर लिया।


मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर पुलिस ने सरोज सरगम और उनके पति राम मिलन बिंद को गिरफ्तार किया। सरोज, जो खुद को बिरहा गायिका बताती हैं, ने अपने यूट्यूब चैनल पर मां दुर्गा के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उनके चैनल पर अभद्र और आपत्तिजनक सामग्री की भरमार है, जिसके चलते शिकायतें मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की।


हिंदू संगठनों के भारी विरोध और गुस्से के बाद मिर्जापुर पुलिस ने मड़िहान थाना क्षेत्र से दोनों को हिरासत में लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अब लोग सरोज के यूट्यूब चैनल को बंद करने या उससे आपत्तिजनक सामग्री हटाने की मांग कर रहे हैं।


आपत्तिजनक वीडियो और गिरफ्तारी


19सितंबर 2025को बिरहा गायिका सरोज सरगम ने अपने यूट्यूब चैनल पर मां दुर्गा के खिलाफ अपशब्दों वाला एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद मिर्जापुर के मड़िहान थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की और सरोज तथा उनके पति राममिलन बिंद को गिरफ्तार कर लिया, जो वीडियो के निर्माण और निर्देशन में शामिल थे। सोशल मीडिया पर व्यापक विरोध और विश्व हिंदू परिषद के पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सर्विलांस और साइबर टीमों की मदद से त्वरित कार्रवाई की।


अवैध कब्जे पर कार्रवाई


इस मामले के साथ ही सरोज पर पटेहरा ब्लाक के गढ़वा में 15बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप भी सामने आया। वन विभाग और राजस्व टीम ने जांच के बाद इस जमीन को कब्जे से मुक्त कराया, क्योंकि सरोज पक्ष वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि आपत्तिजनक वीडियो से हिंदू समाज में आक्रोश फैला, जिसके बाद तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच तेज की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular